खाखंडुआ में कोबेल्को की अत्याधुनिक हाइब्रिड एक्सकेवेटर मशीन का शुभारंभ, एमएलसी जीवन कुमार ने किया उद्घाटन

Nawada News : खाखंडुआ में कोबेल्को की अत्याधुनिक हाइब्रिड एक्सकेवेटर मशीन का शुभारंभ, एमएलसी जीवन कुमार ने किया उद्घाटन

Nawada News : नवादा जिले के खाखंडुआ स्थित भगवती स्टोन माइंस परिसर में शुक्रवार को देश में पहली बार कोबेल्को की अत्याधुनिक हाइब्रिड एक्सकेवेटर मशीन का शुभारंभ किया गया. गया स्नातक क्षेत्र के एमएलसी जीवन कुमार ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर खनन क्षेत्र से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

डीजल और इलेक्ट्रिक तकनीक के संयुक्त सिस्टम पर आधारित है मशीन

उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि डीजल और इलेक्ट्रिक तकनीक के संयुक्त (हाइब्रिड) सिस्टम पर आधारित यह मशीन खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की नई पहचान है. उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से ईंधन की बचत होगी, कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.

आत्मनिर्भर भारत और ग्रीन ग्रोथ के विजन को मिलेगी मजबूती

एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और हरित विकास (ग्रीन ग्रोथ) के विजन के अनुरूप देश आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को तेजी से अपना रहा है. उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका और जर्मनी जैसी विकसित तकनीकी क्षमता वाले देशों को जटिल मशीनों के निर्माण में अग्रणी माना जाता था, लेकिन अब भारत भी तकनीकी क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है.

बिजली और ईंधन की खपत में आएगी कमी

कोबेल्को कंपनी के मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि यह हाइब्रिड एक्सकेवेटर डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के संयोजन से संचालित होती है. वहीं बालाजी इंटरप्राइजेज के सीईओ कोमल कुमार ने बताया कि मशीन में लगभग 20 से 25 यूनिट प्रति घंटे बिजली की खपत होती है. उन्होंने कहा कि कम लागत का लाभ खनन उद्योग के साथ-साथ ग्राहकों को भी मिलेगा.

प्रदूषण कम होने से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

ग्रामीण बच्चू यादव ने कहा कि इस नई तकनीक के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी. इससे आसपास के गांवों के लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और धूल एवं धुएं से होने वाली समस्याओं में राहत मिलेगी.

उद्घाटन समारोह में कई लोग रहे मौजूद

इस मौके पर भगवती स्टोन क्रशर के प्रबंधक विपिन पटेल, आईपीएल के डायरेक्टर एन. जी. रेड्डी, बालाजी इंटरप्राइजेज के सीईओ कोमल कुमार, प्रबंधक चंदन कुमार, कोबेल्को कंपनी के मैनेजर सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खनन व्यवसायी और ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >