नवादा में केंद्रीय विद्यालय को मिली मंजूरी, कक्षा 1 से 5 तक होगी पढ़ाई, 30 दिनों के भीतर शुरू होगा एडमिशन

Nawada Kendriya Vidyalaya : नवादा जिले के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने जिले में नए केंद्रीय विद्यालय के संचालन को मंजूरी दे दी है. यह विद्यालय नागरिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होगा और 30 दिनों के भीतर इसकी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

Nawada Kendriya Vidyalaya : नवादा जिले के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर30 है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने जिले में नए केंद्रीय विद्यालय के संचालन को मंजूरी दे दी है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यालय की शुरुआत होगी. पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी और आगे चरणबद्ध तरीके से अन्य कक्षाएं भी जोड़ी जाएंगी.

केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी

नवादा में केंद्रीय विद्यालय को मिली मंजूरी

जानकारी अनुसार, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से 7 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, नवादा जिले में नए केंद्रीय विद्यालय के संचालन को स्वीकृति मिल गई है. यह विद्यालय नागरिक क्षेत्र (सिविल सेक्टर) के अंतर्गत संचालित होगा.

कुनाई इंटर विद्यालय परिसर से होगी शुरुआत

विभागीय जानकारी के अनुसार, विद्यालय का संचालन फिलहाल राजकीयकृत कुनाई इंटर विद्यालय, कुनाई नगर, नवादा के परिसर से किया जाएगा. प्रायोजक प्राधिकरण की ओर से केंद्रीय विद्यालय के पक्ष में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है.


पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक होगी पढ़ाई

विद्यालय में शुरुआती चरण में कक्षा 1 से 5 तक एक-एक सेक्शन संचालित किया जाएगा. इसके बाद आवश्यकता, स्वीकृति और उपलब्ध अनुदान के आधार पर क्रमिक रूप से उच्च कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी.

30 दिनों के भीतर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

कार्यालय आदेश के अनुसार, भूमि, भवन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 30 दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इससे नवादा और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय की शिक्षा का लाभ मिल सकेगा.

विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर

नए केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा. इससे स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूसरे जिलों पर निर्भरता भी कम होगी.

Also Read : दूध बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे नवादा के हजारों लोग, 165 समितियां हर दिन खरीद रहीं 15000 लीटर



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >