गुरु रविदास जयंती वर्ष पर वाराणसी से पहुंचा पवित्र कलश, नवादा में हुआ भव्य स्वागत

Nawada News : गुरु रविदास जयंती वर्ष पर वाराणसी से पहुंचा पवित्र कलश, नवादा में हुआ भव्य स्वागत

Nawada News : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से चलाए जा रहे 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरा कलश शुक्रवार को नवादा पहुंचा. पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवादा जिला टोली को यह सुसज्जित कलश सौंपा गया था.

जिला टोली ने किया कलश का स्वागत

जिला टोली का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा, सह-संयोजक गुलशन कुमार और मनीष सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नवादा की टोली को पवित्र कलश सौंपा.

साहेब कोठी मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

पवित्र कलश के नवादा पहुंचने पर साहेब कोठी मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, सदर एसडीओ अमित अनुराग और कला, संस्कृति विभाग की प्रतिभा कुमारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक कलश का दर्शन कर गुरु रविदास महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.

समरसता और समानता का संदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को सामाजिक समानता, बंधुत्व, समरसता और मानवता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि उनकी जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरा यह कलश केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा और समानता को मजबूत करने की प्रेरणा भी है.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुकेश कुमार, माधुरी वर्णवाल, राधेश्याम चौधरी, नील नितिन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने समरसता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >