नवादा मंडल कारा में बंदी की मौत मामले में बड़ा मोड़: जेल अधीक्षक और जेलर समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

नवादा मंडल कारा में एक विचाराधीन बंदी की मौत ने जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक के पिता की शिकायत पर जेल अधीक्षक, जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. परिजन जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Nawada News: नवादा मंडल कारा में विचाराधीन बंदी घनश्याम चौहान की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. मृतक के पिता रघु चौहान द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नगर थाने में कांड संख्या 753/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

दर्ज प्राथमिकी में जेल अधीक्षक, जेलर और कक्षपाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों को अभियुक्त बनाया गया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण ही बंदी की जान गई है. उन्होंने इस मामले में शामिल दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >