Nawada News : बच्चों को अगलगी से बचाव के बताये गये गुर

प्रखंड के महंत रामधन पूरी इंटर विद्यालय बुधौली में हुआ आयोजन

नवादा कार्यालय.

प्रखंड के महंत रामधन पूरी इंटर विद्यालय बुधौली में आपदा प्रबंधन के सचिव 2 शिक्षक डॉ रंजन आर्य की अध्यक्षता में सुरिक्षत शनिवार का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर डॉ रंजन आर्य ने सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को अगलगी से खतरे व बचाव के बारे में जानकारी दी गयी. बच्चों को मॉकड्रिल के माध्यम से रूको, लेटो व लुढ़को का अभ्यास कराया. इसके साथ नीचे झुकों रेंगते हुए बाहर निकलो पर जानकारी दी. मौके पर स्कूल शिक्षक मदन मोहन प्रसाद, आरोही, श्वेता कुमारी, अजीत कुमार, प्रिंसेस प्रियंका, डी मिश्रा, अजीत कुमार, धीरज कुमार विश्वकर्मा, डॉ विजय दास, मनोरंज कुमार, छात्रा सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी, संजना कुमारी, अंजली कुमारी, चंद्रगुप्त कुमार, विक्की कुमार, राजा कुमार, कुंचित कुमार सहित कई अन्य छात्र शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >