योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारें : डीएम

जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिये दिशा-निर्देश

जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिये दिशा-निर्देश

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

महिला संवाद कार्यक्रम व डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोलों में आयोजित शिविरों की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में हुई. जिलास्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक की शुरुआत महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आकांक्षाओं की समीक्षा से हुई. डीएम ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निबटारा करें. डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निष्पादित करें.

सीओ को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश

राजस्व विभाग की समीक्षा में बताया गया कि राज्य के सभी थानों में जब्त लावारिस वाहनों को रखने के लिए 2.5 एकड़ सरकारी भूमि की आवश्यकता है. इस पर डीएम ने संबंधित सीओ को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. नवादा जिले में 5000 मीट्रिक टन सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) गोदाम के निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश सीओ को दिया. पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए अकबरपुर, रोह, पकरीबरावां और वारिसलीगंज से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, जिसे शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

हीट एंड रन मामले की समीक्षा

जिला परिवहन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि हीट एंड रन मामलों में कुल 279 में से 147 केसों में मुआवजा में प्राप्त हुआ है. नॉन हीट एंड रन मामलों में 282 में से 196 आवेदन मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण को भेजे जा चुके हैं. डीएम ने सभी बीडीओ को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को कागजातों के साथ आवेदन जिला परिवहन कार्यालय भेजने को कहा. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 34 लाभुकों का चयन हुआ है, जिन्हें ऑटो, इ-रिक्शा एवं एंबंलेंस प्रदान किया जाना है.

कृषि को दें बढ़ावा

कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा में डीएम ने फसल उत्पादकता में वृद्धि, उर्वरक एवं बीज की समय पर आपूर्ति, कृषि यंत्रीकरण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में किसानों को फसल विविधिकरण व जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया. उन्होंने सभी बीडीओ को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर पीने के पानी की समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा. आपदा प्रबंधन की तैयारी की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 183 ऑटोमेटिक रेन गेज, 14 ऑर्डिनरी रेन गेज और 14 वेदर सिस्टम सक्रिय हैं. बाढ़ राहत के लिए 13 उच्च शरण स्थलों, सामुदायिक रसोई को चिह्नित किया गया है. इसके अलावा 1500 पॉलीथिन शीट भी आपात स्थिति के लिए उपलब्ध हैं.

आंगनबाड़ी केंद्र के भूमि उपलब्ध कराएं

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में डीएम ने सभी सीओ को नये आंगनबाड़ी केंद्र और नल-जल योजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रोग्राम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत समाहरणालय परिसर और पुलिस लाइन में दो पालना घरों की स्थापना हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >