Nawada News : जिले में अवैध बालू एवं गिट्टी के परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नहर पर स्थित बाबा धर्म कांटा के समीप अवैध गिट्टी लदे 12 चक्का ट्रक को जब्त कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
गुप्त सूचना पर खनन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
खनन विभाग को अवैध रूप से गिट्टी के परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद खान निरीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में टीम ने संबंधित क्षेत्र में कार्रवाई की. इस दौरान ट्रक संख्या JH12G1470 को जांच के बाद जब्त कर लिया गया.
जांच के बाद 10 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना
खनन विभाग की ओर से जांच के बाद जब्त वाहन पर 10 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. कार्रवाई के बाद ट्रक को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुफस्सिल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.
Also Read : नवादा में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफनाए शव को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन ने बताया कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अवैध बालू और गिट्टी के परिवहन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम को सक्रिय कर कार्रवाई की जा रही है. जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.
Also Read : नवादा में क्लब फुट से पीड़ित बच्चों के लिए नई उम्मीद, सदर अस्पताल में शुरू हुआ नि: शुल्क उपचार
