Nawada News : नवादा जिले के हिसुआ-गया पथ एनएच 82 के सिरसा रेपुरा और बैजनाथपुर गुमटी के बीच स्थित पेट्रॉल पंप से कुछ दूरी पर एक रौंदा हुआ शव बरामद हुआ. घटना रात को हुई बतायी जाती है, लेकिन पुलिस ने शव को गुरुवार की सुबह उठाने का काम किया. लाश की पहचान नहीं हुई है. अधेड़ की लाश है जिसका सिर और मुंह आदि बुरी तरह से रौंदा हुआ बताया गया. ग्रामीण और पुलिस रात में वाहन से रौंदे जाने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं. लाश रोड पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी. बाद में ग्रामीणों और वाहन चालकों ने शव को रोड के किनारे कर दिया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि सूचना पर हिसुआ पुलिस को स्थल पर भेजा गया लेकिन मामला हिसुआ थाना क्षेत्र का नहीं है स्थल सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में पड़ता है. पुलिस पहुंचने के बाद सीतामढ़ी पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. पुलिस ने बताया कि लाश की पहचान नहीं हुई है. पहचान के लिए लाश को रखा गया है. पुलिस स्थानीय लोगों से सघन पूछताछ और घटना की जांच में जुट गयी है.
हिसुआ-गया पथ पर शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

हिसुआ-गया पथ पर शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
Copied link
हिसुआ-गया एनएच 82 पर एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहचान की कोशिश जारी है।