नवादा में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता, हिसुआ की छात्राओं ने हासिल किया प्रथम स्थान

नवादा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में हिसुआ की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. इन छात्राओं ने विज्ञान और समाज से जुड़े विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया.

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं समाज से जुड़े विषयों पर नाट्य प्रस्तुतियां दीं.

हिसुआ की छात्राओं ने मारी बाजी

डीपीओ (समग्र शिक्षा) वर्षा अ के आदेशानुसार और जिला गुणवत्ता समन्वयक वरुण कुमार के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट एमपीएस गर्ल्स इंटर स्कूल, हिसुआ की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बेहतर नाट्य प्रस्तुति के आधार पर टीम ने प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया. अब हिसुआ की यह टीम गया में आयोजित होने वाली प्रमंडल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में नवादा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

विजेता टीम में शामिल रहीं नौ छात्राएं

विजेता टीम में रिमी कुमारी, अनामिका कुमारी, राजनंदनी कुमारी, रोशनी कुमारी, नंदनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, मुस्कान कुमारी, आकांक्षा कुमारी एवं स्वाति कुमारी शामिल रहीं. छात्राओं का मार्गदर्शन शिक्षिका सुमन कुमारी वर्मा ने किया.

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के सफल आयोजन और टीम के सहयोग के लिए शिक्षक राकेश कुमार एवं आलोक प्रिय भी मौजूद रहे. विजेता छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रसन्नता जतायी. साथ ही छात्राओं को प्रमंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >