नवादा में मजदूरी मांगने गई दलित महिला से दुष्कर्म मामले में विरोध प्रदर्शन, आरोपित को कड़ी सजा की मांग

नवादा में दलित महिला के साथ रेप के विरोध में ऐपवा और खेग्रामस ने प्रदर्शन किया। सरकार से आरोपी को कड़ी सजा और पीड़िता को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई।

Nawada News : नवादा कार्यालय मजदूरी मांगने गई 60 वर्षीय दलित महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपित बुलेचन सिंह और उसके पिता सुधीर सिंह को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर ऐपवा एवं खेग्रामस ने संयुक्त रूप से विरोध दिवस मनाया. इस दौरान पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, पीड़िता का समुचित इलाज कराने और इलाज के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की.

भगत सिंह चौक पर सभा में बदला जुलूस

पार्टी कार्यालय से निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शन सभा में बदल गया. सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत एवं मजदूर सभा, खेग्रामस के जिला सचिव अजित कुमार मेहता ने घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी है. उन्होंने सरकार से पीड़िता के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने, बेहतर जीवन-यापन के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की उठी मांग

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को हरसंभव सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए. साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. ऐपवा की जिलाध्यक्ष सुदामा देवी सहित अन्य वक्ताओं ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई.

बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

विरोध प्रदर्शन में खेग्रामस के महावीर राम, रामभजन मांझी और अनुज प्रसाद दिलखुश के अलावा ऐपवा की शांति देवी, कुंती देवी, रजिया देवी, आशा देवी, मुमकिन देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं.

Also Read : नवादा के कोरमा गांव में गूंज रही श्रीराम कथा, शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >