नवादा : धमौल के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लंगर में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

Dhamaul Ganesh Temple : नवादा के धमौल बाजार स्थित ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. उत्सव के तीसरे दिन मंदिर परिसर में आयोजित लंगर में सैकड़ों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा.

Dhamaul Ganesh Temple : नवादा के पकरीबरावां प्रखंड के धमौल बाजार स्थित ऐतिहासिक गणेश मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है. गणेशोत्सव के तीसरे दिन मंदिर परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर भगवान गणेश का महाप्रसाद ग्रहण किया. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी थी.

पूजा-अर्चना और आरती के बाद शुरू हुआ लंगर

लंगर से पहले मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद आरती हुई और भगवान गणेश को भोग अर्पित किया गया. पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर शुरू किया गया. इसमें पूड़ी, सब्जी और बुंदिया का प्रसाद तैयार किया गया था.

कतार में बैठकर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गयी थी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में बैठकर प्रसाद ग्रहण करते रहे. मंदिर परिसर में एक साथ कई श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गयी थी, जिससे लंगर के दौरान भोजन वितरण का सिलसिला चलता रहा.

व्यवस्था संभालने में जुटे रहे समिति के कार्यकर्ता

लंगर को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग सुबह से ही जुटे रहे. प्रसाद तैयार कराने, श्रद्धालुओं को बैठाने और भोजन परोसने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गयी थीं. प्रसाद वितरण के दौरान भी समिति के सदस्य लगातार व्यवस्था संभालते रहे, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय रहा माहौल

लंगर के दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा. महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की. लंगर कार्यक्रम के दौरान देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा

धमौल बाजार के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गणेशोत्सव की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. हर वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां पांच दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाता है. इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. गणेशोत्सव के कारण धमौल बाजार का माहौल भी उत्सवमय बना रहता है.

शुक्रवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

पांच दिवसीय गणेशोत्सव के समापन के अवसर पर शुक्रवार को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर पूजा समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. गणेश प्रतिमा के साथ निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर बाजारवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है.

आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूजा समिति

पांच दिवसीय गणेशोत्सव को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के अध्यक्ष सिंधु वर्मा, सचिव अजीत भारती, कन्हैया कुमार, दीपक कुमार, ऋतिक आर्य सहित कई अन्य सदस्य जोर-शोर से जुटे हुए हैं. समिति की ओर से पूजा, लंगर और समापन शोभायात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Also Read : नवादा : रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक झारखंड के कोडरमा से बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 80 लाख की फिरौती, 15 घंटे में पुलिस ने खोजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विश्वनाथ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >