नवादा: गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें; पुलिस को दें सूचना

नगर थाना परिसर में गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. थानाध्यक्ष ने आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया गया.

गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा को लेकर सोमवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमा शंकर सिंह और सीओ ने किया. इसमें पूजा समितियों के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

बैठक के दौरान पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. थानाध्यक्ष ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें.

असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

पुलिस की ओर से पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात कही गयी. पुलिस ने लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की.

शांतिपूर्ण आयोजन का दिया भरोसा

बैठक में मौजूद लोगों ने भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा मनाने का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >