सिरदला में चार वारंटी गिरफ्तार

सिरदला में चार वारंटी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सिरदला. सिरदला थाना क्षेत्र में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अमहदी व अमझरी गांव से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमहदी ग्राम निवासी सुरेश प्रसाद, पिता-लखन प्रसाद, कौशलिया देवी पति-सुरेश प्रसाद, रामधानी प्रसाद, पिता-बालचंद प्रसाद एवं अमझरी ग्राम निवासी रामजतन प्रसाद, पिता-किशुन प्रसाद के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था. इन सभी की गिरफ्तारी पीएसआइ विकास कुमार के नेतृत्व में की गयी. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों को उनके घर से दबोच लिया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वारंटियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाये जायेंगे. गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. आम लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >