शराब धंधे के विवाद में हुई थी पेंटर की हत्या, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

NAWADA NEWS.कौआकोल थाना क्षेत्र के अजित हत्याकांड मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड में शामिल चार आरोपितों को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, कारतूस, मोबाइल फोन, एक बुलेट और एक स्कॉर्पियो जब्त की है.

पूर्व में शराब धंधे की विवाद को लेकर हत्या की बात आई सामने

अजित हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपित हैं जमुई जिला का

पुलिस ने दो कट्टा, कारतूस, मोबाइल, स्कॉर्पियो और बुलेट की जब्त

नवादा कार्यालय

.कौआकोल थाना क्षेत्र के अजित हत्याकांड मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड में शामिल चार आरोपितों को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, कारतूस, मोबाइल फोन, एक बुलेट और एक स्कॉर्पियो जब्त की है. गिरफ्तार अपराधी कौआकोल थाना क्षेत्र और जमुई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े बताये जाते हैं. एसपी अभिनव धीमान ने शुक्रवार की शाम आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 22 जनवरी को शाम करीब सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि कौआकोल थाना अंतर्गत नाटी नदी पुल के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है. स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पकरीबरावां राजेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में कौआकोल व पकरीबरावां थानाध्यक्ष सहित डीआइओ टीम को शामिल करते हुए एक एसआइटी का गठन किया गया. गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी दौरान सूचना मिली कि कौआकोल के दरावां मोड़ के पहाड़तल्ली के पास चार लोग डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर एसआइटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों के पास से दो कट्टा, 13 कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो और एक बुलेट जब्त की गयी है. पूछताछ के दौरान चारों आरोपितों ने पेंटर अजित कुमार की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपितों ने बताया कि पूर्व के शराब धंधे से जुड़े विवाद में अजित कुमार की गोली मारकर हत्या की गयी थी.

गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व में भी रहा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपितों में कौआकोल थाना क्षेत्र के भुआलटांड़ निवासी हरिश्चरण महतो का पुत्र चंदन कुमार, जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इटावाबाद गांव निवासी सुदामा यादव का पुत्र रक्कू उर्फ राकेश यादव, इस्लामनगर गांव निवासी संजय यादव का पुत्र राकेश कुमार और सोनो थाना क्षेत्र के शिवनंदन मंडल का पुत्र कुलदीप मंडल शामिल है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है. चंदन महतो पर कौआकोल थाना में हत्या, चोरी, छिनतई व शराब धंधे से जुड़े चार मामले दर्ज हैं. वहीं रक्कू उर्फ राकेश यादव पर कौआकोल थाना में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. राकेश कुमार पर नवादा जिले के रूपौ थाना में एक मामला दर्ज है, जबकि कुलदीप मंडल पर कौआकोल व जमुई जिले के खैरा थाना में एक-एक मामला दर्ज है. उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को कौआकोल थाना क्षेत्र के जोगाचक गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र अजित यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >