नवादा में जबरन शादी का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस की छापेमारी

Nawada Forced Marriage Viral Video:

Nawada Forced Marriage Viral Video: गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र स्थित माधोपुर पंचायत के चरकी पहाड़ के पास युवक-युवती की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो 8 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पेड़ की छांव में बैठे थे युवक-युवती, असामाजिक तत्वों ने कराया जबरन विवाह

पुलिस के अनुसार, युवक और युवती परीक्षा देकर लौट रहे थे. तेज धूप होने के कारण दोनों चरकी पहाड़ पर एक पेड़ की छांव में बैठकर आराम कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर युवक से युवती की मांग में जबरन सिंदूर भरवाकर शादी करा दी. बताया गया है कि युवक और युवती दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाली थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी अभियान शुरू किया.

दो आरोपी गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र कुमार (पिता- शिवनंदन लाल हलवाई, निवासी- थाली बाजार) तथा बहादुर चौधरी (पिता- कृष्णा चौधरी उर्फ नेपाली, निवासी- माधोपुर, थाना थाली) को गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में एएसआई रामलखन शर्मा और पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मामले में आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. वीडियो में शामिल अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: नवादा में लंबित योजनाओं पर डीएम सख्त, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Javed najaf

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >