शराब के साथ पांच लोग गिरफ्तार

नवादा न्यूज : दो बाइकों को किया जब्त

नवादा न्यूज : दो बाइकों को किया जब्त

रजौली.

स्थानीय थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित जांच चौकी पर उत्पाद वालों ने 60 बोतल विदेशी शराब एवं बियर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. दो बाइकों को जब्त किया गया है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध को सफल बनाने को लेकर समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी गाड़ी की सघन जांच की जाती है. इस जांच टीम का नेतृत्व उत्पाद एसआइ बबलू कुमार द्वारा किया जा रहा है. बीते बुधवार को दो बाइकों पर सवार कुल तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के लखीचक गांव निवासी ओम प्रकाश कुमार के पास से 30.375 लीटर विदेशी शराब एवं पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव निवासी सचिन कुमार एवं मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी गोविंद कुमार गुप्ता के पास से 1.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. वहीं, गुरुवार की अहले सुबह शराब के साथ बस से यात्रा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में समस्तीपुर के मो. महमूद के पास से 4.875 लीटर विदेशी शराब एवं नवादा के अंशु कुमार के पास से 1.125 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब व बाइक के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. स्वास्थ्य जांच के बाद चारों गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >