नवादा: गाली-गलौज व मारपीट के तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में आपसी विवादों ने गंभीर मोड़ ले लिया. मामूली कहासुनी के चलते मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Nawada News: नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मकनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर गालीगलौज व मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है. मामले को लेकर गांव के निवासी हरेराम कुमार ने स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक बेहद मामूली सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद यह हिंसक मोड़ पर पहुंच गया.

परिजनों के साथ भी मारपीट

नवादा के वारिसलीगंज थाने को दिए गए अपने आवेदन में पीड़ित हरेराम कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले रविशंकर कुमार ने उनके साथ बेहद बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं, जब बीच-बचाव करने उनके परिवार के अन्य सदस्य सामने आए, तो आरोपी ने उनके साथ भी गालीगलौज की और बेरहमी से मारपीट कर उन्हें चोटिल कर दिया.

धनविगहा में खूनी संघर्ष

नवादा के इसी थाना क्षेत्र के धनविगहा गांव से भी मारपीट का एक दूसरा मामला प्रकाश में आया है. यहाँ के निवासी महेन्द्र प्रसाद ने गांव के ही वरुण कुमार व युगेश्वर प्रसाद पर बेवजह मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. वहीं, इसी मामले में दूसरे पक्ष की ओर से वरुण कुमार की पत्नी अनिता देवी ने भी थाने में शिकायत कर दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज करने और मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का काउंटर केस दर्ज कराया है.

थानाध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने की पुलिस ने इन दोनों ही मामलों को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. इस पूरे विवाद और मारपीट के संबंध में पूछे जाने पर वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त और उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Also Read: नवादा: घर बैठे ऑनलाइन करें नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, एमओ ने दी जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >