नवादा में फर्जी अस्पतालों पर एक्शन, 6 निजी अस्पतालों पर FIR का आदेश, 5 लोग गिरफ्तार

नवादा में बिना निबंधन चल रहे 6 निजी अस्पतालों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एफआईआर दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

Nawada News : नवादा शहर में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर छह अस्पतालों के संचालकों, प्रबंधकों और संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले भी किया गया.

छह अस्पतालों में जांच, कई गंभीर अनियमितताएं उजागर

30 जुलाई को गठित टीम ने आरोग्यम हॉस्पिटल, डॉ. रवि केयर हॉस्पिटल, एंजल मैटरनिटी हॉस्पिटल, अमृत हॉस्पिटल, चौधरी एंड गिरजा ट्रॉमा सेंटर और जनजीवन इमरजेंसी अस्पताल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान अधिकांश अस्पताल बिना वैध निबंधन के संचालित पाए गए.

ऑपरेशन थिएटर चल रहा था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थे

निरीक्षण में कई अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि ऑपरेशन थिएटर का संचालन जारी था. इसके अलावा अग्निशमन प्रमाणपत्र, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, ऑक्सीजन सिलेंडर की समुचित व्यवस्था और फार्मासिस्ट जैसी अनिवार्य सुविधाओं का भी अभाव पाया गया.

नवजात की मौत का मामला भी जांच में आया सामने

प्रशासन ने बताया कि आरोग्यम हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का मामला भी जांच के दौरान सामने आया. इस मामले सहित अन्य अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है.

5 गिरफ्तार, आगे भी जारी रहेगा अभियान

कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार कर नगर थाना के हवाले किया गया. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले अस्पतालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >