हिसुआ में अवैध बालू खनन रोकने पर पिता–पुत्र पर हमला, मामला दर्ज

ढाढर नदी किनारे अवैध निकासी का विरोध करने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

ढाढर नदी किनारे अवैध निकासी का विरोध करने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश प्रतिनिधि, हिसुआ हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव स्थित ढाढर नदी से अवैध बालू निकासी का विरोध करना एक ग्रामीण परिवार को भारी पड़ गया. अवैध बालू निकासी रोकने पहुंचे ग्रामीण सुरेंद्र कुमार विद्यार्थी के पुत्र टिंकू कुमार के साथ मारपीट और जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि नदी से सटे उनके घर के पीछे से ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू की निकासी की जा रही थी. जब टिंकू कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की. इस दौरान उनके साथ जानलेवा हमला करने और गले में गमछा डालकर नदी में खींचने का भी आरोप है. इसी बीच उनके पुत्र पर भी हमला किया गया और बेरहमी से मारपीट की गयी. इस घटना में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर सभी आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गये. इस मामले में टिंकू कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने लटावर गांव के ही विक्रम कुमार, सौरभ कुमार, गुड्डू कुमार और कुंदन कुमार पर अवैध बालू निकासी और हमले का आरोप लगाया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kr bharti

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >