किसानों को सरकारी दर पर मिले खाद, उर्वरक विक्रेताओं को कृषि पदाधिकारी की सख्त चेतावनी

Nawada News : नवादा में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक हुई. किसानों को यूरिया, डीएपी सहित सभी उर्वरक सरकारी दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Nawada News : प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में लाइसेंसी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में किसानों को यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित सरकारी दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.

दुकानों पर स्टॉक और मूल्य सूची प्रदर्शित करने का निर्देश

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर उर्वरकों का उपलब्ध स्टॉक और निर्धारित मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि किसानों को खाद खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखना सभी विक्रेताओं की जिम्मेदारी है और किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं.

कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने पर होगी कार्रवाई

बैठक में कृषि पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने या उर्वरकों की कालाबाजारी करने की शिकायत मिली, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी विक्रेताओं को विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया.

समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर दिया गया जोर

बैठक में किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने, वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कृषि समन्वयक नित्यानंद शास्त्री, राकेश कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक गोपाल प्रसाद, मेसकौर पंचायत के मुखिया रामानंद प्रसाद, किसान सलाहकार नवीन कुमार पासवान सहित सभी लाइसेंसी उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद में 12 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन, होल्डिंग टैक्स वापस लेने की उठाई मांग



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishal kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >