नवादा: गन्ने के खेत में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Nawada News : वन विभाग को भी हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई, लेकिन काफी देर तक विभाग की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी.पूरी खबर नीचे पढ़ें.

गोविंदपुर (नवादा) से जावेद नजफ की रिपोर्ट

Nawada News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा पंचायत अंतर्गत सरस्वती बिगहा गांव में सोमवार देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. झुंड में दो वयस्क हाथी और एक शावक शामिल था, जो गांव के समीप स्थित गन्ने के खेत में घुस गया. हाथियों ने खेत में जमकर उत्पात मचाया, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गोविंदपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही वन विभाग को भी हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई, लेकिन काफी देर तक विभाग की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी.

पटाखे व आग जलाकर खेत से निकालने का प्रयास किया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. इस दौरान हाथियों को भगाने की कोशिश में वे कुछ समय के लिए आक्रामक हो गए और लोगों की ओर बढ़ने लगे. इसके बाद सभी ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई.

बाद में ग्रामीणों ने आग जलाकर और पटाखे छोड़कर हाथियों को खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद हाथियों का झुंड गन्ने के खेत से निकलकर दूसरे इलाके की ओर चला गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

थानाध्यक्ष ने वन विभाग को दी सूचना

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हाथियों की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई थी, लेकिन उनकी टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी. अंततः पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया.

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि से बचा जा सके.

Also Read : TRE-4 से 20 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >