नवादा के धनार्जय नदी में मवेशी धोने के दौरान तेज बहाव में बहे वृद्ध, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Nawada News : रजौली के चितरकोली में धनार्जय नदी में मवेशी धोते समय तेज बहाव में बहने से एक वृद्ध की मौत हो गई. प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है.

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित धनार्जय नदी में गुरुवार दोपहर मवेशी धो रहे एक वृद्ध तेज जलप्रवाह की चपेट में आ गए. नदी में बहने से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया.

मवेशी धोते समय अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर

मृतक की पहचान चितरकोली निवासी स्व. खीरू यादव के 67 वर्षीय पुत्र खोशी यादव के रूप में हुई है. परिजन सोनू कुमार ने बताया कि खोशी यादव गांव के समीप नदी किनारे अपनी गायों को धो रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र से अचानक नदी में जलप्रवाह तेज हो गया. तेज धारा की चपेट में आने से वह करीब 400 मीटर तक बह गए. परिजनों ने तत्काल नदी में उतरकर उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर चले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

रजौली अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. निवेदिता नंदिनी ने जांच के बाद खोशी यादव को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी. मृतक अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

प्रशासन ने मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

घटना के बाद प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रबिंद्र कुमार उर्फ बब्लू यादव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी. उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता दिलाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

Also Read : नवादा में बढ़ता ध्वनि प्रदूषण बना चिंता का विषय, प्रेशर हॉर्न और डीजे के शोर से लोग परेशान

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एसआई सचिन कुमार और एएसआई संजय कुमार को पुलिस बल के साथ अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.

Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

आपदा प्रबंधन के तहत मिलेगा 4 लाख रुपये का मुआवजा

अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पानी में डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जाती है. प्रशासन इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया शुरू करेगा.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >