Nawada News : नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के दुधपनियां कौआकोल पथ पर तरौन मध्य विद्यालय के समीप शुक्रवार को ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्रा घायल हो गयी. घायल छात्रा की पहचान दुधपनियां निवासी 15 वर्षीय तन्नू कुमारी, पिता तरुण कुमार, के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार तन्नू कुमारी कौआकोल बाजार के कोचिंग से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान तरौन मध्य विद्यालय के पास तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौआकोल में भर्ती कराया. जहां उसका उपचार चल रहा है. दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है. सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन पीएचसी पहुंच कर हालचाल जाना है.
नवादा: ई-रिक्शा की टक्कर से एक साइकिल सवार छात्रा जख्मी, मौके से चालक फरार

नवादा: ई-रिक्शा की टक्कर से एक साइकिल सवार छात्रा जख्मी, मौके से चालक फरार
Copied link
कौआकोल प्रखंड में ई-रिक्शा की तेज रफ्तार के कारण एक साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया. घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.