Nawada News: बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए जिला स्तरीय हैंडबॉल चयन आज, हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा ट्रायल

बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए नवादा जिले की महिला और पुरुष हैंडबॉल टीमों का चयन आज हरिशचंद्र स्टेडियम में होगा. खिलाड़ियों को आधार कार्ड और प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है. यह प्रतियोगिता बिहार की सर्वश्रेष्ठ टीमों को चुनेगी.

Nawada News: बिहार ओलंपिक संघ के निर्देशन में आयोजित होने वाले बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार की सर्वश्रेष्ठ आठ महिला एवं पुरुष टीमें भाग लेंगी. नवादा जिले की महिला एवं पुरुष दोनों टीमों ने इसके लिए क्वालीफाई किया है. टीमों के चयन के लिए रविवार, 26 जुलाई को शाम 3:00 बजे से हरिशचंद्र स्टेडियम स्थित हैंडबॉल मैदान में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

खिलाड़ियों को आधार कार्ड और प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य

हैंडबॉल कोच व शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर ससमय मैदान में उपस्थित होना अनिवार्य है. चयनकर्ता के रूप में शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार, सुमन ग्रे और संतु कुमार मौजूद रहेंगे. इस प्रक्रिया के माध्यम से 16 पुरुष और 16 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो बिहार स्टेट गेम्स में नवादा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता का संभावित आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >