एनीमिया मुक्त भारत अभियान को मिलेगी रफ्तार, डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Nawada News : नवादा में एनीमिया मुक्त भारत के तहत डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर का प्रशिक्षण शुरू। अब मात्र 3 सेकंड में मिलेगी सटीक हीमोग्लोबिन रिपोर्ट, जानें पूरी जानकारी।

Nawada News : एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर के उपयोग एवं संचालन पर विशेष प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले में हीमोग्लोबिन जांच की प्रक्रिया को अधिक तेज, सटीक और गुणवत्तापूर्ण बनाना है.

एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को बनाया गया मास्टर ट्रेनर

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से एक-एक एएनएम एवं एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया. ये प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी आगे अपने-अपने प्रखंडों में अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर के संचालन का प्रशिक्षण देंगे.

Also Read : नवादा: बिहार की बेटी की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव; जानिए क्या है मामला

तीन सेकंड में होगी हीमोग्लोबिन जांच

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि नए डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर की सहायता से मात्र तीन सेकंड में हीमोग्लोबिन की जांच की जा सकती है. इसकी जांच की सटीकता लगभग 90.5 प्रतिशत बताई गई. भविष्य में जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में हीमोग्लोबिन जांच इसी आधुनिक डिजिटल मीटर से किए जाने की योजना है, जिससे एनीमिया की शीघ्र पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा.

Also Read : दमन में हत्या की शिकार छोटी कुमारी का सिलवासा में अंतिम संस्कार, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

विशेषज्ञों ने दिया तकनीकी प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर पर पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला कार्यक्रम विश्लेषक नवीन कुमार पांडे ने भी मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया. हैदराबाद से आए ट्रेनर अनिल कुमार भगत, इंजीनियर जयराम तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया.

एनीमिया नियंत्रण अभियान को मिलेगी मजबूती

प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण हीमोग्लोबिन जांच सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आधुनिक तकनीक के उपयोग से एनीमिया की समय पर पहचान और उपचार में तेजी आएगी.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >