धमौल बाजार में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर जला, पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

Nawada News : पकरीबरावां के धमौल बाजार में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में स्थानीय लोग परेशान हैं, विभाग जल्द बहाली में जुटा है।

Nawada News : पकरीबरावां प्रखंड के धमौल बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के समीप लगा 200 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से शनिवार को पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण धमौल बाजार सहित आसपास के मोहल्लों में बिजली नहीं है. भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बिजली गुल होने से जनजीवन और कारोबार प्रभावित

बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में अंधेरा छा गया. पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई. मोबाइल चार्जिंग, पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. वहीं बिजली पर निर्भर दुकानदारों, छोटे व्यवसायियों और अन्य प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया और काफी देर तक बिजली बहाल नहीं हो सकी.

लोगों ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की. लोगों का कहना है कि धमौल बाजार एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं.

विभाग ने शनिवार रात तक बिजली बहाल करने का दिया आश्वासन

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार भारती ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि शनिवार रात तक नया 200 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक समय तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है और जल्द ही क्षेत्र में सामान्य बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >