नवादा के छह पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

Nawada News : अकबरपुर प्रखंड की शेष पंचायतों में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए सहयोग शिविर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे.

Nawada News : प्रखंड की शेष बची पंचायतों में आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. प्रशासन ने शिविरों की तिथि निर्धारित कर दी है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को कुलना पंचायत, एक सितंबर को गोविंदबिगहा पंचायत, 15 सितंबर को तेयार पंचायत, 6 अक्टूबर को पचगामा पंचायत, 21 अक्टूबर को पचरुखी पंचायत तथा 3 नवंबर को पैजुना पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे.

विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर करेंगे समस्याओं का समाधान

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इन योजनाओं से जुड़े मामलों का होगा निपटारा

शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बिजली, पेयजल, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा. इसके अलावा पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शिविर में पूरी की जाएगी.

ग्रामीणों से आवेदन के साथ पहुंचने की अपील

प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर आवेदन जमा करने की अपील की है. अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराना है.

व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए गए निर्देश

शिविरों को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को समय पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने को कहा गया है. प्रशासन का मानना है कि इन सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और लंबे समय से लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >