छात्र गतिविधियों को लेकर प्रशासन सतर्क, कोचिंग संचालकों के साथ डीएम-एसपी ने की बैठक

नवादा जिले में बिगड़ती छात्र गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण और अनुशासित नागरिक बनाने में कोचिंग सेंटरों की भूमिका पर जोर दिया गया।

Nawada News : नवादा जिले में वर्तमान परिस्थितियों एवं छात्र गतिविधियों को देखते हुए शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यार्थियों को संयमित, शांतिपूर्ण एवं कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनाने में कोचिंग संस्थानों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया.

हिंसा और तोड़फोड़ से दूर रहने की अपील

डीएम एवं एसपी ने कोचिंग संचालकों से आग्रह किया कि वे अपने संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में हिंसा, तोड़फोड़ अथवा सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें. साथ ही विद्यार्थियों को कानून का पालन करने तथा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए जागरूक करने की अपील की.

असामाजिक तत्वों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश

बैठक में प्रशासन ने संचालकों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई असामाजिक तत्व छात्रों के बीच घुसकर उन्हें गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए उकसा न सके. यदि ऐसी कोई सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन और पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

कोचिंग संचालकों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में उपस्थित सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे विद्यार्थियों को शांति, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और कानून के प्रति जागरूक करेंगे. साथ ही हिंसा, अफवाह और गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रहने के लिए लगातार प्रेरित करेंगे. बैठक में सहायक समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर सहित शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >