आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

NAWADA NEWS.बाल विकास परियोजना नरहट के सौजन्य से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल दिवस के रूप में मनाया गया.

फ़ोटो कैप्शन – बाल दिवस पर खीर पुड़ी खाते बच्चे प्रतिनिधि, नरहट (नवादा) बाल विकास परियोजना नरहट के सौजन्य से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल दिवस के रूप में मनाया गया. सीडीपीओ ज्योति सिन्हा ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को कई अवश्यक जानकारी दी गयी. सीडीपीओ ने महिलाओं को बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अपने बच्चों को टीकाकरण सही व नियमानुसार लगवाती है, उनके बच्चे जीवनभर सुरक्षित रहते हैं. बच्चों में शून्य से पांच साल तक के सभी टीकाकरण नियमित रूप से लगवाना जरूरी है. शिशुओं को छह महीने तक मां का दूध ही सेवन करना चाहिए. इससे शिशु का विकास और वृद्धि दोनों सही तरीके से होता है. कार्यक्रम में पंडित नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी और केक काटा गया. साथ ही बच्चों को खीर पूरी भी खिलाया गया और कॉपी कलम दिया गया. सीडीपीओ ने बताया कि छोटी पाली, बनिया बिगहा, विजयनगर आदि आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >