दिल्ली में हुई अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक, डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में बनी नई प्रदेश टीम

दिल्ली में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की प्रदेश इकाई का गठन हुआ. एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज के विकास पर विशेष जोर दिया गया.

Nawada News : नवादा नगर से जुड़ी एक अहम खबर दिल्ली से सामने आई है, जहां अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की दिल्ली प्रदेश इकाई के गठन को लेकर आयोजित बैठक ऐतिहासिक बन गई. राजधानी दिल्ली के अंगूरी बाग स्थित रानी सती मंदिर में सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और नई टीम के गठन पर विशेष जोर दिया गया.

बैठक में दिल्ली ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी सैकड़ों प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और समाज के वरिष्ठ सदस्य पहुंचे. पूरे कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला. यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

पारदर्शी तरीके से हुआ चुनाव

इस महत्वपूर्ण बैठक की सबसे खास बात रही निर्वाचन प्रक्रिया, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया. राष्ट्रीय महामंत्री और पांच राज्यों के संयोजक मनोज चंद्रवंशी को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया.

उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रोशन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत चंद्रवंशी भी मौजूद रहे. लोकतांत्रिक माहौल और आपसी सहमति के बीच एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया.

संगठन की मजबूती पर जोर

कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट महाराज जरासंध और समाजसेवी स्व नथनी प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. इसके बाद अपने संबोधन में डॉ प्रेम कुमार ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती को सबसे बड़ी ताकत बताया.

उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और आपसी समरसता बनाए रखना जरूरी है. साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका को भी रेखांकित किया.

नई टीम से बड़ी उम्मीदें

चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी लोकतांत्रिक परंपरा और सर्वसम्मति है. उन्होंने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, शिक्षा के विस्तार और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना अब नई टीम की प्राथमिकता होगी.

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे. इनमें रणविजय रोशन, रणजीत चंद्रवंशी, राम निवास चंद्रवंशी, श्रीनिवास चंद्रवंशी, महेश्वर चंद्रवंशी और राजेंद्र सिंह जैसे नाम शामिल हैं. सभी ने नई टीम को अपना समर्थन और शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी ने सभी का आभार जताया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह समाज के हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे.

आने वाले समय में इस नई टीम से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी बड़े कदम उठाए जाने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bablu kumar

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >