चंदाबारा मध्य विद्यालय में उपस्थिति को लेकर बड़ा अंतर, बीस सूत्री टीम ने जांच और कार्रवाई की मांग की

Nawada News : चंदाबारा मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में 207 बच्चे दर्ज थे, जबकि मौके पर केवल 122 बच्चे ही मिले. मामले की जांच शुरू हो गई है.

Nawada News : प्रखंड बीस सूत्री टीम ने बुधवार को चंदाबारा मध्य विद्यालय समेत कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. चंदाबारा मध्य विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति और उपस्थिति पंजी में दर्ज बच्चों की संख्या में काफी अंतर मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.

पंजी में 207, जांच में केवल 122 बच्चे मिले उपस्थित

विद्यालय में कुल 378 बच्चे नामांकित हैं. निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन और उपस्थिति पंजी में 207 बच्चों की उपस्थिति दर्ज मिली. वहीं, बीस सूत्री टीम द्वारा कक्षावार जांच करने पर मात्र 122 बच्चे ही उपस्थित पाए गए. उपस्थिति के इस अंतर को लेकर टीम ने गंभीर सवाल उठाए हैं.

Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते

कई महीनों से मिल रही थी अधिक उपस्थिति दर्ज करने की शिकायत

बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले कई महीनों से वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की हाजिरी दर्ज किए जाने की शिकायत मिल रही थी. उन्होंने बताया कि मामले की लिखित शिकायत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और बीडीओ से की गई है. टीम ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रधानाध्यापक से मांगा गया ऑनलाइन उपस्थिति का रिकॉर्ड

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार से पोर्टल पर दर्ज बच्चों की उपस्थिति का रिकॉर्ड दिखाने को कहा गया. टीम के अनुसार, निरीक्षण के समय रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया जा सका. वहीं, प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर कार्य में सहयोग नहीं करने समेत अन्य आरोप लगाए. बीस सूत्री टीम ने दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई.

लेसन प्लान और विद्यालय संचालन को लेकर भी मिली शिकायतें

टीम के अनुसार विद्यालय में सात शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन चार शिक्षकों द्वारा लंबे समय से लेसन प्लान तैयार नहीं किए जाने की बात सामने आई. इसके अलावा समय पर मध्यांतर की घंटी नहीं बजाने समेत विद्यालय संचालन से जुड़ी अन्य शिकायतें भी मिलीं. टीम ने संबंधित अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही.

Also Read : मेसकौर के स्कूलों में शुरू हुआ चावल का उठाव, एमडीएम संचालन की जगी उम्मीद

एमडीएम की राशि की भी जांच की मांग

बीस सूत्री टीम ने वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज कर मध्याह्न भोजन की राशि के उपयोग के मामले की भी जांच कराने की मांग की है. टीम ने कहा कि जांच में यदि अनियमितता की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार राशि की वसूली की कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्राथमिक विद्यालय नेवलचक का भी किया निरीक्षण

इसके बाद बीस सूत्री टीम ने प्राथमिक विद्यालय नेवलचक का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण दल में बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान, सदस्य सुनील कुमार, रतेंद्र कुमार और चंदन कुमार शामिल थे. मामले में शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >