नवादा: काशीचक के विपुल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, गांव पहुंचने पर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

नवादा के काशीचक निवासी विपुल कुमार चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर पहली बार गांव लौटे हैं. उनके आगमन पर परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया. यह सफलता उनके परिवार और पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है.

Nawada News: नवादा जिले के काशीचक बाजार अंतर्गत पटेल नगर मोहल्ला निवासी और साधारण किराना दुकानदार मनोज प्रसाद के बेटे विपुल कुमार के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने के बाद पहली बार गांव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल देखने को मिला. घर पहुंचने पर परिजनों ने आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया.

पिता गांव में चलाते हैं किराना दुकान

विपुल की सफलता पर उनकी माता बेबी सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है, जिसने अपनी मेहनत से पूरे प्रखंड, गांव और समाज का नाम रोशन किया है. वहीं विपुल के दादा रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि विपुल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार और मेहनती था. उसने कोलकाता में रहकर सीए की पढ़ाई और तैयारी की, जिससे आज उनका बरसों पुराना सपना सच हो गया है.

मेहनत-अनुशासन से पाई जा सकती है सफलता: विपुल

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए नवचयनित सीए विपुल कुमार ने कहा कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. विपुल की इस सफलता पर स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishal kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >