Video: पूजा पंडाल में अश्लील गाने पर डांस करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

Bihar News: नवादा जिले के एक स्कूल कैंपस में अश्लील गाने पर डांस करते हेडमास्टर का वीडियो वायरल हुआ था. अब शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के नवादा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बीते दिन वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति नशे में धुत्त अश्लील गाने पर जमकर ठुमके लगा रहा था. दावा किया गया कि नशे की हालत में डांस करता व्यक्ति नवादा जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक है. वायरल वीडियो उसी स्कूल कैंपस में हो रहे सरस्वती पूजा के दौरान का है. अब इस मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने वीडियो में दिख रहे हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 

प्रतिमा के सामने नशे की हालत में कर रहा था डांस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल वीडियो नवादा के सेवा पंचायत अंतर्गत केतरु नवादा गांव के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैंपस का बताया जा रहा है, जहां सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. इस स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक गजाधर रजक स्कूल परिसर में स्थापित प्रतिमा के सामने नशे की हालत में अश्लील गाने पर जमकर डांस कर रहा था. इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी शिक्षक

निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय झाझा रहेगा. शिक्षा विभाग के मर्यादा को धूमिल करने, सरकारी सेवक, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने आदि आरोप के प्रमाणित होने की स्थिति में बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2005 में निहित प्रविधान के तहत तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है. आरोपी शिक्षक पर आरोप-पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा. इस मामले को लेकर गिद्धौर बीईओ तारकेश्वर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अभी हाल में ही मैंने यहां ज्वाइन किया है. लोगों से पता करने पर जानकारी इस बात की जानकारी मिली है कि शिक्षक गजाधर रजक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति है. वैसे वायरल वीडियो के संबंध में संबंधित हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है. फिलहाल, उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

ALSO READ: Bihar News: गुड न्यूज! पटना से इन दो बड़े शहरों के लिए चलेंगी 16 रैक की वंदे भारत, रेल मंत्री ने नए साल पर दिया तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >