नवादा से पटना आना होगा आसान, बिहारशरीफ तक बिछेगी रेल लाइन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Bihar News: अब जल्द ही नवादा से बिहारशरीफ होकर पटना सीधे ट्रेन से यात्री आएंगे. इसके लिए बिहारशरीफ और नवादा के बीच नई रेललाइन बनाई जाएगी. इसकी सर्वे रिपोर्ट पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है.

Bihar News: अब जल्द ही नवादा से बिहारशरीफ होकर पटना सीधे ट्रेन से यात्री आएंगे. इसके लिए बिहारशरीफ और नवादा के बीच नई रेललाइन बनाई जाएगी. इसकी सर्वे रिपोर्ट पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है. सबकुछ ठीक रहा, तो अगले महीने रेललाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा. दानापुर रेलमंडल की ओर से दी गई सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार नवादा से बिहारशरीफ तक करीब 998.39 करोड़ रुपये की लागत से 31.5 किलोमीटर तक रेल लाइन बिछाई जाएगी.

रेलवे बोर्ड ने निर्माण कार्य की दी मंजूरी

17 सितंबर को नवादा के सांसद विवेक ठाकुर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुकालात कर देवधर-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही नवादा में रेल सुविधाएं बढ़ाने और बिहारशरीफ-नवादा रेललाइन के निर्माण की चर्चा की. इसके बाद रेल बोर्ड ने सर्वे रिपोर्ट पर मुहर लगाते हुए निर्माण कार्य के लिए मंजूरी दे दी है.

Also Read: छपरा में गंगा और सरयू का बढ़ा जलस्तर, शहरी इलाकों में घुसा पानी, निचले इलाके में बसे लोग पलायन को मजबूर

अब पटना से सीधे जुड़ जाएगा नवादा, कई दशकों से थी मांग

ऐसे में अब पटना से नवादा सीधे रेललाइन से जुड़ जायेगा. वर्तमान में नवादा से ट्रेन से किऊल होकर पटना आना पड़ता है और करीब 205 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है. नवादा-बिहारशरीफ रेललाइन बनने के बाद यह दूरी महज 110 किलोमीटर रह जाएगी. मतलब यात्रियों को करीब 100 किलोमीटर दूरी काम तय करनी पड़ेगी. कई दशकों से नवादा-बिहारशरीफ रेललाइन बनाने की मांग की जा रही है, जो पूरी होने जा रही है.

नवादा और बिहारशरीफ के बीच बनेंगे करीब चार स्टेशन

जानकारी के मुताबिक नवादा और बिहारशरीफ के बीच करीब चार स्टेशन बनाए जाएंगे. जिससे बीच के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रियों को भी आने जाने में आसानी होगी. बता दें की सरकार के इस फैसले से नवादा वासियों में खुशी की लहर है.

खाई में गिरी BSF जवानों से भरी बस, हादसे में तीन शहीद, 32 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >