Bihar: इस जिले में 110 करोड़ की लागत से बनेगा 200 बेडों का अस्पताल, नीतीश के मंत्री करेंगे शिलान्यास

Bihar: बिहार के नवादा जिले में बहुत जल्द 200 बेडों वाला अस्पताल बनने जा रहा है. इसे लगभग 19 एकड़ में बनाया जाएगा.

Bihar: नवादा जिले में एक बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है. बीजेपी नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि 21 नवंबर को जिले में 200 बेडों वाला नया अनुमंडलीय अस्पताल का शिलान्यास होगा. शिलान्यास के मौके पर नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी विवेक ठाकुर के साथ मौजूद रहेंगे. बीजेपी सांसद ने बताया कि यह अस्पताल लगभग 19 एकड़ में बनेगा. इसका भवन चार मंजिला होगा, जिसमें 200 बेड होंगे.

नवादा का हो रहा चौमुखी विकास: विवेक ठाकुर

बीजेपी सांसद ने आगे बताया कि इस अस्पताल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था के साथ अन्य आधुनिक चिकित्सीय व्यवस्था भी उपलब्ध होगी. यह आधुनिक अस्पताल शुरुआत में लगभग 110 करोड़ की लागत से बनेगा. इसके लिए राशि आवंटन की जा चुकी है.

विवेक ठाकुर ने कहा अब नवादा का चौमुखी विकास हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में रोड, रेल, स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा के साथ साथ अन्य बुनियादी ढांचों को सुदृढ़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा नवादा अपने दशकों के पिछड़ेपन के टैग से मुक्त होने के पथ पर अग्रसर है. बेहद जल्द विकसित नवादा का स्वरूप खड़ा हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें: DMCH में ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ा टेट्रा, मरीज के जान से हुआ खिलवाड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >