Bihar Crime: गर्लफ्रेंड की हत्या, शव को नीले ट्रॉली में किया पैक, पुलिस ने प्रेमी सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime: नवादा में एक नाबालिग लड़की की हत्या हुई थी. उसका शव बेंगलुरु में ट्रॉली बैग में मिला था. इस हत्या मामले में प्रेमी सहित 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. हत्या के पीछे प्रेमी का शादीशुदा होना और आपसी विवाद बताया गया है. पुलिस ने मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के नवादा जिले में नाबालिग लड़की की रहस्यमय गुमशुदगी और हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. हिसुआ थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय लड़की की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी. नवादा पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी आशिक कुमार है, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है.

रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग में मिला शव

पुलिस के अनुसार, लड़की 15 मई को लापता हुई थी. काफी खोजबीन के बाद 22 मई को बेंगलुरु के सूर्यनगर थाना अंतर्गत चांदपुरा रेलवे स्टेशन के पास एक नीले ट्रॉली बैग में उसका शव मिला. शव की पहचान वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई. शव मिलने के बाद हिसुआ पुलिस परिजन के साथ बेंगलुरु पहुंची, जहां जांच में पता चला कि लड़की की हत्या की गई थी और शव को ठिकाने लगाया गया.

प्रेमी ने दोस्तों की मदद से छिपाया सबूत

पुलिस जांच में सामने आया कि 20 मई को लड़की और उसका प्रेमी बेंगलुरु में अपने फूफा-फुआ के घर पर थे. दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आशिक ने गला दबाकर और सिर पटक कर लड़की की हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाकर धमकाया और कहा कि यह आत्महत्या का मामला बताना होगा. बाद में शव को ट्रॉली बैग में भरकर सुनसान जगह ले जाकर रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया.

आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमी आशिक कुमार के साथ-साथ उसके फूफा मुकेश कुमार, फुआ इंदु देवी, राजाराम रविदास, राजू कुमार, कालू रविदास और मोहन कुमार शामिल हैं. सभी को बेंगलुरु पुलिस को सौंपा गया है. पूछताछ में आशिक ने जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने प्रेमिका की हत्या कर दी.

ALSP READ: Bihar Teacher: दो सरकारी शिक्षकों के खिलाफ ACS सिद्धार्थ ने लिया सख्त एक्शन, नौकरी से किया बर्खास्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >