बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

फ़ोटोकैप्शन- बैठक में शामिल चंद्रवंशी समाज से जुड़े युवा

राष्ट्रीय सचिव शिवरंजन सिंह बोले नई टीम समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को देगी नई दिशा प्रतिनिधि नवादा नगर ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. राष्ट्रीय सचिव शिवरंजन सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई टीम का गठन समाज के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने और युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है. संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी बिहार में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगी. इन पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी जारी सूची के अनुसार संजय कुमार चंद्रवंशी (नवादा) एवं नीलमणि कुमार बाबुल (शेखपुरा) को प्रदेश सलाहकार बनाया गया है. वहीं सुशांत कुमार सिंह (बक्सर) को प्रदेश सचिव, आजाद कुमार चंद्रवंशी (पटना) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार चंद्रवंशी (अरवल) और राजेश कुमार चंद्रवंशी (बक्सर) को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा धीरज कुमार चंद्रवंशी (पटना) एवं सनोज कुमार चंद्रवंशी (गया) को संयुक्त सचिव, निशांत कुमार चंद्रवंशी (नालंदा) को प्रदेश प्रवक्ता, सनी कुमार चंद्रवंशी (पटना) को प्रदेश विस्तारक, विनोद चंद्रवंशी (पटना) को शिक्षा समिति अध्यक्ष, विक्रम बिहारी चंद्रवंशी (नालंदा) को प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर अध्यक्ष तथा सियाराम चंद्रवंशी (जहानाबाद) को प्रदेश उप सचिव बनाया गया है. समाज के उत्थान और युवा नेतृत्व पर रहेगा विशेष फोकस राष्ट्रीय सचिव शिवरंजन सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, \"बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का यह विस्तार संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. मुझे विश्वास है कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा नेतृत्व विकास, जन-जागरूकता और सेवा कार्यों को गति देने में नई टीम अहम भूमिका निभाएगी. संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर चंद्रवंशी समाज के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे. संगठन ने जताया भरोसा संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में बिहार प्रदेश में संगठन पहले से अधिक सक्रिय, मजबूत और जनहित के कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >