नवादा: गोविंदपुर की जर्जर सड़क और नाला का मामला विधानसभा में गूंजा, विधायक विनीता मेहता ने की अविलंब मरम्मत की मांग

गोविंदपुर प्रखंड की बकसोती-दरमनिया बाजार से अस्पताल तक जाने वाली जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त नालों का मुद्दा बिहार विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया. विधायक विनीता मेहता ने भारी वाहनों से हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की है. इस मुद्दे के सदन में उठने से स्थानीय लोगों को जल्द समाधान की उम्मीद जगी है.

Nawada News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को शून्यकाल में गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनसमस्या सदन में प्रमुखता से उठाई गई. गोविंदपुर की विधायक विनीता मेहता ने क्षेत्र की जनता की ओर से आवाज बुलंद करते हुए गोविंदपुर प्रखंड के बकसोती-दरमनिया बाजार से अस्पताल तक जाने वाली जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त नालों का मुद्दा विधानसभा में उठाया.

भारी वाहनों से सड़क हुई बदहाल

विधायक विनीता मेहता ने सदन को बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बालू लदे भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. सड़क के दोनों ओर बने नाले भी टूट-फूट गए हैं. बरसात के दौरान जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों, मरीजों, स्कूली छात्रों और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

सड़क और नाला की मरम्मत की मांग

विधायक ने सरकार से मांग की कि बकसोती-दरमनिया बाजार से अस्पताल तक सड़क एवं नालों की अविलंब मरम्मत कराई जाए. साथ ही इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन को नियमानुसार नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके.

समाधान की जगी उम्मीद

उल्लेखनीय है कि अष्टदश बिहार विधानसभा का तृतीय (मानसून) सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. पांच दिवसीय इस सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट के साथ विभिन्न जनहित के मुद्दों और विधेयकों पर चर्चा हो रही है. ऐसे में गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या के सदन में उठने से स्थानीय लोगों में शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Javed najaf

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >