पंचायतों में सफाई व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी, डोर-टू-डोर कचरा उठाव में लापरवाही पर बीडीओ ने जताई सख्ती

Nawada News : सिरदला प्रखंड में बीडीओ अमित कुमार ने स्वच्छता अभियान, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और सदस्यता शुल्क को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Nawada News : सिरदला प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय स्वच्छता एवं पंचायत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार के साथ सभी पंचायत पर्यवेक्षक एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे. इस दौरान पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था, सदस्यता शुल्क और स्वच्छता अभियान की प्रगति समेत विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

पंचायतवार स्वच्छता कार्यों की ली जानकारी

बीडीओ अमित कुमार ने प्रत्येक पंचायत में चल रहे स्वच्छता कार्यों की जानकारी ली और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. पंचायत स्तर पर स्वच्छता कार्यों की निगरानी में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

बैठक की तस्वीर

डोर-टू-डोर कचरा उठाव को प्रभावी बनाने पर जोर

बैठक में विशेष रूप से प्रत्येक दिन डोर-टू-डोर कचरा उठाव कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया. बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि घर-घर से कचरा संग्रहण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को पंचायतवार कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया.

Also Read : अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ नवादा, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

डीसीएमएस से संबंधित कार्यों की भी हुई समीक्षा

बैठक के दौरान डीसीएमएस से संबंधित कार्यों एवं उसकी प्रगति पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया. साथ ही पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी रखते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्णय लिया गया.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत

ये कर्मी रहे मौजूद

बैठक में ऑपरेटर प्रिंस कुमार, पर्यवेक्षक देवेंद्र राजवंशी, राजकिशोर प्रसाद, किरण कुमारी, ममता शर्मा, नरेश मांझी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया.

Also Read : नवादा: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हजारों शिवभक्तों ने बाबा भोले पर चढ़ाया जल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पप्पू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >