नवादा के मासूम आर्यन हत्याकांड पर सियासी हलचल तेज, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधि, जल्द न्याय की उठी मांग

नवादा के बौरी गांव में मासूम आर्यन की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय का दिया भरोसा।

Aryan Murder Case Nawada : नवादा काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में सात वर्षीय मासूम आर्यन राज की हत्या के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का लगातार गांव पहुंचना जारी है. सभी ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Nawada News : जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को बंधाया ढांढस

पूर्व विधायक अरुणा देवी, प्रदीप महतो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित पिता रामबाबू और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मासूम आर्यन के साथ हुई यह घटना बेहद दुखद और अमानवीय है. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए.

समाज के हर वर्ग से मिल रहा परिवार को समर्थन

पीड़ित परिवार से मिलने वालों में पैक्स संघ जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष देवव्रत कुमार, समाजसेवी एवं राजद नेता विकास कुमार, भाजपा नेता दीपक कुमार उर्फ रिंकू, चंडीनावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वरुण सिंह, प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार, पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे.

त्वरित जांच और गिरफ्तारी की उठी मांग

समाजसेवी संतोष कुमार उर्फ विकास महतो ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही कहा कि आरोपितों के खिलाफ ऐसी कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी रोक लग सके.

'आर्यन को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा'

मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मासूम आर्यन को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे. घटना के बाद पूरे बौरी गांव में शोक, संवेदना और न्याय की उम्मीद का माहौल बना हुआ है.

Also Read : नवादा में 7 वर्षीय आर्यन की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी फरार, एसपी ने खुद संभाली जांच




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >