Nawada News : सदर प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एएनएम ने दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने और बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश को ज्ञापन सौंपा. एएनएम संघ की सदस्यों ने अपनी समस्याओं से डीएम को अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की.
फील्ड ड्यूटी के कारण बायोमेट्रिक उपस्थिति में परेशानी
एएनएम संघ की सदस्यों ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में फील्ड ड्यूटी करनी होती है. ऐसी स्थिति में सुबह और शाम बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाना संभव नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र से ड्यूटी समाप्त कर लौटने में अक्सर शाम के पांच बज जाते हैं, जिससे बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने में परेशानी होती है.
Also Read : जन्माष्टमी को लेकर गढ़पुरा में बढ़ा धार्मिक उत्साह, सजने लगीं ठाकुरबाड़ियां और मंदिर
ऑफलाइन रजिस्टर की उपस्थिति स्वीकार करने की मांग
एएनएम ने मांग की कि फील्ड ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के स्थान पर रजिस्टर में दर्ज ऑफलाइन उपस्थिति को स्वीकार किया जाए. संघ के सदस्यों का कहना है कि फील्ड में रहने के कारण बायोमेट्रिक व्यवस्था से नियमित उपस्थिति दर्ज करना व्यावहारिक नहीं है.
कई जगह शौचालय और पेयजल की सुविधा नहीं
कर्मचारियों ने बताया कि क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अधिकांश जगहों पर शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं है. इसके बावजूद एएनएम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं.
Also Read : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में मनचलों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
जल्द वेतन भुगतान कराने की मांग
संघ के सदस्यों ने डीएम से इस मामले में विशेष पहल करते हुए जल्द से जल्द दो माह के लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की. साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर फील्ड में कार्यरत एएनएम की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति को मान्य करने की मांग की.
ये एएनएम रहीं मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान एएनएम ललिता कुमारी, मधु लता कुमारी, रिंकू कुमारी, पुष्प लता कुमारी और विनीता कुमारी समेत अन्य एएनएम मौजूद थीं.
Also Read : जन्माष्टमी को लेकर गढ़पुरा में बढ़ा धार्मिक उत्साह, सजने लगीं ठाकुरबाड़ियां और मंदिर
