नवदा गोदाम में PDS खाद्यान्न वितरण पर छठे रोस्टर की जगह सातवें से अनाज देने का आरोप; डीलर ने DM से की शिकायत

नवादा गोदाम से जनवितरण प्रणाली (PDS) के तहत खाद्यान्न वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है. एक विक्रेता ने आरोप लगाया है कि निर्धारित रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे कुछ डीलरों को अनुचित प्राथमिकता मिलने की आशंका है. मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है.

Nawada PSD : नवादा गोदाम से जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में कथित अनियमितता और निर्धारित रोस्टर का पालन नहीं किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में वार्ड संख्या 27 की जनवितरण प्रणाली विक्रेता रिंकी कुमारी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

छठे रोस्टर के बजाय सातवें रोस्टर से खाद्यान्न देने का आरोप

डीएम को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि डोर स्टेप डिलीवरी के लिए जारी छठे रोस्टर में वार्ड संख्या 26, 27, 28 और 29 के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्धारित क्रम के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना था. शिकायतकर्ता का आरोप है कि नवादा गोदाम के सहायक प्रबंधक, डाटा इंट्री ऑपरेटर और डोर स्टेप डिलीवरी कर्मियों द्वारा रोस्टर का पालन नहीं किया गया. रिंकी कुमारी के अनुसार, छठे रोस्टर के बजाय सातवें रोस्टर के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया. इससे निर्धारित व्यवस्था और क्रम प्रभावित हुआ.

कुछ डीलरों को प्राथमिकता मिलने की आशंका

आवेदन में कहा गया है कि रोस्टर का पालन नहीं होने से कुछ जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को प्राथमिकता मिलने की आशंका है. वहीं, अन्य विक्रेताओं को अनावश्यक रूप से खाद्यान्न के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और इसका असर लाभार्थियों पर भी पड़ सकता है.

डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

जनवितरण प्रणाली विक्रेता रिंकी कुमारी ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्धारित रोस्टर के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराने का आदेश देने की मांग की है. हलांकि आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >