25 फरवरी को नवादा में लगेगा रोजगार कैंप

NAWADA NEWS.25 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा में रोजगार कैंप लगेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि यह आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर किया जा रहा है.

नवादा नगर.

25 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा में रोजगार कैंप लगेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि यह आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर किया जा रहा है. कैंप में ऋषभ ऑटोमोबाइल प्रालि, आमधाने प्रालि, पटना और इस्टमैन प्रालि द्वारा कुल 125 रिक्तियों के लिए भर्ती की जायेगी. आरएम, टेक्निशियन, सर्विस एडवाइजर, सीनियर एसोसिएट, असेंबली ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर पद शामिल हैं. योग्यता आठवीं से स्नातक, आइटीआइ, डिप्लोमा व बीटेक तक निर्धारित है. वेतन 9,000 से 18,000 रुपये प्रतिमाह के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी. रोजगार कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं. एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है. नियोजन की शर्तों के लिए निजी नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >