रक्तदान कर पिता को दी श्रद्धांजलि

नवादा नगर. समाजसेवी विनोद कुमार वर्मा ने पिता विजय प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी. पिता की पुण्यतिथि पर श्री वर्मा पिछले आठ वर्षों से रक्तदान कर रहे हैं. सदर अस्पताल में रक्तदान करने के बाद उन्होंने कहा कि पिता के जाने के बाद पुण्यतिथि पर रक्तदान करने से किसी को जीवनदान […]

नवादा नगर. समाजसेवी विनोद कुमार वर्मा ने पिता विजय प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी. पिता की पुण्यतिथि पर श्री वर्मा पिछले आठ वर्षों से रक्तदान कर रहे हैं. सदर अस्पताल में रक्तदान करने के बाद उन्होंने कहा कि पिता के जाने के बाद पुण्यतिथि पर रक्तदान करने से किसी को जीवनदान देने का आनंद मिलता है. अांबेडकर नगर सद्भावना चौक निवासी विनोद कुमार वर्मा को सदर अस्पताल द्वारा ब्लड डोनेशन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया. डॉ बीबी प्रसाद की देखरेख में रक्तदान किया. इस अवसर पर राजू वर्मा, सोनू वर्मा, शनि वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >