नये साल के स्वागत में देर रात तक हुई पार्टी

रोटरी क्लब ने मनाया परिवार मिलन समारोह नवादा नगर : नये साल के मौके पर रोटरी क्लब द्वारा परिवार मिलन समारोह मनाया गया. जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, पटवासराय में हुए कार्यक्रम में पूरे परिवार के साथ रोटेरियनों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में तरह-तरह के आयोजनों के साथ सबने मिल कर सहभोज का आनंद भी उठाया. […]

रोटरी क्लब ने मनाया परिवार मिलन समारोह

नवादा नगर : नये साल के मौके पर रोटरी क्लब द्वारा परिवार मिलन समारोह मनाया गया. जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, पटवासराय में हुए कार्यक्रम में पूरे परिवार के साथ रोटेरियनों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में तरह-तरह के आयोजनों के साथ सबने मिल कर सहभोज का आनंद भी उठाया. परिवार के सभी उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया. बच्चे व बड़ों के लिए कुरसी रेस का आयोजन हुआ, जबकि महिलाओं के लिए उनके पसंद के सामान लेने के लिए लूटो गेम कराया गया. रोटेरियन आरपी साहु ने कहा कि वर्ष में एक बार पूरे परिवार के साथ मिलने का यह कार्यक्रम रोचक होता है.
रोटरी क्लब समाज में सेवा कार्य के साथ ही आपसी भाईचारा बढ़ाने व प्रेम सद्भाव के लिए काम करता है. पटवासराय में हुए कार्यक्रम में पूरे दिन रोटेरियनों ने मस्ती कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सहभोज का भी लुत्फ उठाया. अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद राजेश ने बताया कि नये साल में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गयी है. इसमें मनोज कुमार नवीन कुमार, डॉ केपी सिंह सिंह, शशिभूषण प्रसाद, अनुराधा कुमारी, संध्या सिन्हा, बेबी कुमारी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >