नववर्ष पर गुलजार हुआ शहर का संग्रहालय

नवादा : नववर्ष की खुशियां मनाते हुए लोग आनंद उठाने नारद संग्रहालय भी पहुंचे. संग्रहालय के व्यवस्थापक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यहां काफी संख्या में लोग प्रदर्शनी को देखने आये. लगभग 10 हजार लोगों ने इसका लुप्त उठाया. बड़ों के साथ बच्चे भी कहीं पीछे नहीं […]

नवादा : नववर्ष की खुशियां मनाते हुए लोग आनंद उठाने नारद संग्रहालय भी पहुंचे. संग्रहालय के व्यवस्थापक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यहां काफी संख्या में लोग प्रदर्शनी को देखने आये. लगभग 10 हजार लोगों ने इसका लुप्त उठाया. बड़ों के साथ बच्चे भी कहीं पीछे नहीं रहे. उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया.

लोग संग्रहालय का लुप्त उठा रहे थे. दूसरी ओर लोगों को बिजली व्यवस्था को लेकर थोड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ा. अंदर में प्रकाश की व्यवस्था न होने से परेशानी हो रही थी. आये हुए पर्यटक अपने मोबाइल जला कर प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे.

दिखा उत्साह जिले के कई पर्यटन स्थलों पर नये साल का उत्सव दिखा. ककोलत में ठंड के बाद भी पर्यटकों का आना हुआ. इसके अलावा जिला भर में नये साल मनाने को लेकर उत्साह दिखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >