मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारी के लिए भटक रहे स्टूडेंट्स

स्कूलों में सिलेबस नहीं हुआ पूरा, कोचिंग व ट्यूशन सेंटरों के लगा रहे चक्कर पिछले साल कड़ाई को देख तैयारी के लिए सजग दिख रहे विद्यार्थी परीक्षा के पहले हर तरह से होना चाह रहे तैयार नवादा नगर : मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में तैयारी को लेकर होड़ मची हुई है. ठंड […]

स्कूलों में सिलेबस नहीं हुआ पूरा, कोचिंग व ट्यूशन सेंटरों के लगा रहे चक्कर

पिछले साल कड़ाई को देख तैयारी के लिए सजग दिख रहे विद्यार्थी

परीक्षा के पहले हर तरह से होना चाह रहे तैयार

नवादा नगर : मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में तैयारी को लेकर होड़ मची हुई है. ठंड के बावजूद सुबह पांच बजे से देर शाम तक नगर के विभिन्न ट्यूशन व कोचिंग सेंटरों में विद्यार्थी चक्कर लगाते दिखते हैं.

पिछले वर्ष कड़ाई के साथ हुई परीक्षा के बाद से इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी किसी तरह से कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं. स्कूलों में नियमित कक्षा नहीं होने तथा शिक्षकों की कमी के कारण सिलेबस भी पूरा नहीं कराया गया है. ऐसे में विद्यार्थियों के सामने सिलेबस पूरा करने के साथ विषय को बेहतर तरीके से समझने के लिए ट्यूशन व कोचिंग सेंटरों का सहारा ही शेष बचता है. शहरी क्षेत्रों में सदर एसडीओ के प्रयास से स्कूलों में पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई की व्यवस्था ठीक हुई है, लेकिन यह सिलेबस को पूरा कर पाने में सहायक नहीं है.

छुट्टी व नियमित क्लास नहीं होने से बढ़ती है परेशानी: स्कूलों में नियमित क्लास का अभाव रहता है. अनेक परेशानियों में से सबसे बड़ी समस्या अधिक संख्या में स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टियों का होना रहा है.

स्कूल खुले रहने के बाद भी कई बार ऐसे समय भी होते हैं,जब शिक्षक किसी विभागीय काम से अधिक व्यस्त रहते हैं. इन समस्याओं में भी स्कूलों में क्लास का आयोजन नहीं हो पाता है. परीक्षा को लेकर जितनी तैयारी स्कूलों में होनी चाहिए वैसी सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को ट्यूशन व कोचिंग सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है. स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण भी परेशानी बढ़ती है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे बेहतर जानकारियों के लिए प्राइवेट विकल्प पर निर्भर हो रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >