शराब के 28 सौ पाउच के साथ तीन गिरफ्तार

देर रात हुई कार्रवाई में दो वाहन जब्त तीन धंधेबाज फरार नवादा सदर : प्रदेश में शराबबंदी के नौ महीने बाद भी जिले में शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रतिदिन पुलिस छापेमारी कर देशी व अंगरेजी शराब बरामद कर रही है. शराब व धंधेबाज पकड़े जाने के बाद भी शराब […]

देर रात हुई कार्रवाई में दो वाहन जब्त
तीन धंधेबाज फरार
नवादा सदर : प्रदेश में शराबबंदी के नौ महीने बाद भी जिले में शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रतिदिन पुलिस छापेमारी कर देशी व अंगरेजी शराब बरामद कर रही है. शराब व धंधेबाज पकड़े जाने के बाद भी शराब की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.
रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पैंथर जवान अशोक कुमार की टीम ने एक पिकअप वैन व बोलेरो से 28 सौ पाउच झारखंड निर्मित देशी शराब को ननौरा रोड से बरामद की. पैंथर जवानों की सूचना पर नगर थाने के इंस्पेक्टर पुलिसकर्मी के साथ पहुंच कर बोलेरो पर सवार शहर के विभिन्न मुहल्लों के पिंटू कुमार, पिंटू यादव, रंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया. जबकि, अंधेरे का लाभ उठा कर ड्राइवर गब्बर, प्रमोद कुमार व प्रमोद यादव फरार हो गया. इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >