नये साल में पुल का तोहफा, हटा अतिक्रमण

खुद से लोगों ने अतिक्रमण के हिस्से को तोड़ कर हटाया नवादा नगर : खुरी नदी पर बड़ी दरगाह से लेकर काली मंदिर रोड को जोड़ने के लिए बनाये जा रहे पुल के लिए लोगों ने खुद से अपने अतिक्रमण को हटाया गया. रविवार को बड़ी दरगाह पुल के पास से लेकर आगे तक जोड़ने […]

खुद से लोगों ने अतिक्रमण के हिस्से को तोड़ कर हटाया

नवादा नगर : खुरी नदी पर बड़ी दरगाह से लेकर काली मंदिर रोड को जोड़ने के लिए बनाये जा रहे पुल के लिए लोगों ने खुद से अपने अतिक्रमण को हटाया गया. रविवार को बड़ी दरगाह पुल के पास से लेकर आगे तक जोड़ने वाली सड़क तक के बीच बने सभी घरों के आगे के बरामदा, छज्जा आदि को लोग खुद से तोड़ा. पार नवादा से शहर को जोड़ने के लिए बनने वाले इस पुल के निर्माण में दोनों तरफ के रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की गयी थी. इसी अपील के बाद बड़ी दरगाह के दर्जनों घरों के लोगों ने अपने घरों के आगे के अतिक्रमण को हटाया.
पुल के रास्ते में पड़ने वाले सभी अतिक्रमण को लोगों ने खुद से हटाया. रविवार को स्थानीय लोगों के साथ पूर्व वार्ड पार्षद फिरोज खान अतिक्रमण को हटाने मे जुटे दिखे. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने मौके पर आकर लोगों द्वारा किये गये इस काम की प्रशंसा की तथा जल्द ही दूसरे तरफ के लोगों से मिल कर अतिक्रमण को हटाने की अपील की. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कार्य कर रहे ठेकेदार से हर हाल में जनवरी में पुल तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि काम में शिथिलता किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी.
शहर का नगर भवन बना कूड़ेदान
हाल के दिनों में सफाई को लेकर अभियान चलाया गया था. इस अभियान का कोई असर नहीं दिख रहा है. यह हाल बयां कर रहा है शहर के नगर भवन का, जहां से फूलों की खुशबू आनी चाहिए, वहां से दुर्गंध आती है. नगर भवन में कूड़ा-कचरा भरा पड़ा है. नवादा वासी जहां सुबह-सुबह टहलने तथा ताजी हवा का लुत्फ उठाने आते हैं, वहीं आज दुर्गंध व गंदी हवा मिलती है. नगर भवन में सुबह की सैर पर जाने का नगरवासियों के लिए सपना बना हुआ है. नगरपालिका के सफाईकर्मी का ध्यान शहर के नगर भवन की ओर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >