समय से आंगनबाड़ी केंद्रों को चलाने पर दिया जोर

नारदीगंज. बाल विकास परियोजना द्वारा मंगलवार को प्रखंड के 95 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण किया गया. सीडीपीओ सुधा कुमारी की देखरेख में फल्डु गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का सामाजिक अंकेक्षण किया गया. इसका अध्यक्षता वार्ड सदस्य रविभूषण कुमार ने की. इस दौरान केंद्र को सुचारु रूप से चलाने को […]

नारदीगंज. बाल विकास परियोजना द्वारा मंगलवार को प्रखंड के 95 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण किया गया. सीडीपीओ सुधा कुमारी की देखरेख में फल्डु गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का सामाजिक अंकेक्षण किया गया. इसका अध्यक्षता वार्ड सदस्य रविभूषण कुमार ने की. इस दौरान केंद्र को सुचारु रूप से चलाने को अंकेक्षण किया गया. आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित चलने व बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की गयी. सीडीपीओ ने ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण के लिए जागरूक करते हुए स्वच्छता का पाठ पढ़ाया.
मौके पर सेविका आरती कुमारी, सहायिका रधिया देवी, डाटा ऑपरेटर पिंटू कुमार, इंदिरा आवास सहायक कौशलेंद्र कुमार कमल, कृषि समन्वयक अभय कुमार, प्रधान शिक्षक संजय कुमार, राजकुमार सिंह,विद्या भूषण कुमार, कौशलेंद्र कुमार, आशा सिंकी देवी, जीविका टुनी देवी, सरिता देवी, रिंकी देवी, रेणु देवी, मीरा देवी व अन्य मौजूद थे. नारदीगंज स्थित बलवापर आंगनबाड़ी केंद्र पर पर्यवेक्षिका शबा परबीन की देखरेख में अंकेक्षण किया गया. मौके पर सेविका रूबी देवी, सहायिका दौलती देवी, आशा दयमंती देवी मौजूद थी. पर्यवेक्षिका माधवी कुमारी की देखरेख में आंगनबाड़ी केंद्र मसौढा भाग टू का, पर्यवेक्षिका प्रभावती कुमारी ने बहादुरगंज व पर्यवेक्षिका मीनू आजाद ने रामे पूर्वी केंद्र का निरीक्षण किया.
रजौली प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण किया गया. सामाजिक अंकेक्षण के दौरान केंद्र पर सेविकाओं द्वारा पोषक क्षेत्र के लाभुकों के परिवारों को केंद्र पर मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गयी. सीडीपीओ प्रेरणा कुमारी ने महसई व घसियाडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >